मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष दिल्ली से होंगे तय, कांग्रेस अपने पदाधिकारियों को ट्रेनिंग भी देगी

भोपाल
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अब दिल्ली से तय होंगे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी इस बारे में फैसला लेगी। इसके लिए AICC और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मिलकर जिलों में ऑब्जर्वर भेजेंगे। ये ऑब्जर्वर जिला अध्यक्ष पद के लिए नामों का पैनल बनाएंगे। दिल्ली में हर दावेदार से बात करके नाम फाइनल किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग दो महीने का समय लगेगा।
ऑब्जर्वर की टीम जिलों में जाएगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अब दिल्ली से होगी। प्रदेश के पांच खाली जिलों के साथ-साथ बाकी जिलों के अध्यक्ष भी AICC द्वारा तय किए जाएंगे। जिला अध्यक्षों का पैनल बनाने के लिए केंद्र और राज्य दोनों तरफ से दो-दो ऑब्जर्वर की टीम जिलों में भेजी जाएगी। AICC ने 68 ऑब्जर्वर के नाम तय किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी 68 ऑब्जर्वर के नाम तय किए हैं।
अगले एक सप्ताह में शुरू होगी प्रक्रिया

प्रदेश की ऑब्जर्वर टीम में सभी विधायक और पीसीसी के पदाधिकारी शामिल हैं। यह प्रक्रिया अगले एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। यह टीम सभी जिलों में जाकर नामों का पैनल तैयार करेगी। दिल्ली में जिला अध्यक्ष पद के हर दावेदार से अलग-अलग बात की जाएगी। इसके बाद नाम फाइनल किया जाएगा।
पदाधिकारियों को दी जाएगी बोलने की ट्रेनिंग

कांग्रेस पार्टी अपने पदाधिकारियों को ट्रेनिंग भी देगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वे विवादित बयान न दें। कांग्रेस नेताओं को लग रहा है कि भाजपा के नेता लगातार गलत बयान दे रहे हैं। इसलिए वे खुद कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेस अपने प्रमुख पदाधिकारियों की भोपाल में एक दिन की ट्रेनिंग कराने वाली है। इस ट्रेनिंग में उन्हें बताया जाएगा कि कैसे सोच-समझकर बोलना है।

  • Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी ने कहा- अभिषेक बनर्जी को प्रतिनिधिमंडल में नामित करना ममता बनर्जी का भाई-भतीजावाद

    नई दिल्ली “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता से दुनिया के दूसरे देशों को अवगत कराने के लिए भारत सरकार ने पक्ष और विपक्ष सभी दलों के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बनाया है।…

    अब तिरंगा यात्रा आदि निकालकर भाजपा खुद क्रेडिट लेना चाहती है, पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा का बयान

    नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाने का आरोप भाजपा पर लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *